29 नवंबर 2014 - 18:31
 लेबनान में एक बड़ा आतंकवादी गिरफ़्तार

लेबनानी सेना ने महिला आत्मघाती हमलावरों को स्थानांतरित करने वाले आतंकवादी को दबोच लिया है।

लेबनानी सेना ने महिला आत्मघाती हमलावरों को स्थानांतरित करने वाले आतंकवादी को दबोच लिया है।
इस आतंकवादी का नाम मोहम्मद अली इब्राहीम अलअतरश है। यह आतंकवादी महिला आत्मघातियों के अलावा कार बम, लेबनान पहुंचाता था। वह उमर अलअतरश आतंकवादी का भाई है जिसे आतंकवादियों को स्थानांतरित करने के कारण गिरफ़्तार किया गया है। मोहम्मद अली इब्राहीम अलअतरश, आतंकवादी गुट अब्दुल्लाह एज़ाम का तत्व है। उसने पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया कि आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग लेने वाली महिलाओं को उसने लेबनान भेजा है।अलमनार टीवी चैनल ने ज्ञात सूत्र के हवाले से बल दिया कि इस आतंकवादी ने इस बात को स्वीकार किया कि उसने ख़दीजा हमीद नामी लेबनानी महिला और चार सीरियाई औरतों को लेबनान पहुंचाया। इसका लक्ष्य इस साल बैरूत और बेक़ा में आशूर की शोकसभाओं में आत्मघाती हमला करना था किन्तु सेना की ओर से इन नामों से पर्दा उठाने के कारण ये महिलाएं पकड़े जाने की डर से आत्मघाती हमले करने से पीछे हट गयीं। इस आतंकवादी ने इसी तरह कई कार बम अरसाल इलाक़े में पहुंचाए। उसने इसी तरह स्वीकार किया कि इस तरह के हमले का लक्ष्य लेबनान में अशांति व उपद्रव फैलाना था। इस आतंकवादी ने पूछताछ के दौरान इस बात को स्वीकार किया कि नबी उस्मान इलाक़े में 16 मार्च को और 19 मार्च को सेना की एक छावनी में हुए धमाके के बारे में उसके पास जानकारी है।इस आतंकवादी से पूछताछ जारी है ताकि इस देश के ख़िलाफ़ आतंकवादियों के षड्यंत्र के बारे में पता चल सके। इसी प्रकार सभी महिला आत्मघातियों और उस स्थान का भी पता लग सके जहां इन महिलाओं को भेजा गया है।